
तबलीगी जमात में शामिल हुए विदेशी नागरिकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि भविष्य में अगर तबलीगी जमात के लोग दोबारा वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो सरकार कानून के मुताबिक, उनके वीजा आवेदन पर फैसला लेगी.
कोरोनाकाल में ब्लैकलिस्ट किए गए तबलीगी जमात के विदेशी नागरिकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अब इन विदेशियों को वीजा मिलने में आसानी होगी. करोनाकाल में भारत सरकार के दिशानिर्देश का पालन न करने के लिए करीब 3500 लोगों को ब्लैकलिस्ट किया गया था. ये सभी विदेशी नागरिक थे, जो तबलीगी जमात के सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए थे. भारत सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने का मतलब ये है कि इन्हें दोबारा भारत का वीजा मिलना मुश्किल होता, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि इनको वीजा देने के लिए भारत सरकार ब्लैकलिस्ट किए जाने को नजरंदाज करेगी यानी कि ब्लैकलिस्ट किया जाना बेमायने होगा.
वीजा के लिए दोबारा कर सकते हैं अपील
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि भविष्य में अगर तबलीगी जमात के लोग दोबारा वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो सरकार कानून के मुताबिक, उनके वीजा आवेदन पर फैसला लेगी. जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस जे बी पारदीवाला की बेंच ने ये फैसला सुनाया है.
SG ने दिया आश्वासन
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि अगर किसी विदेशी नागरिक को बरी कर दिया गया है तो उसे वापस यात्रा करने में कोई कठिनाई नहीं होगी. अगर कोई दिक्कत आती है तो खुद उनका दफ्तर ऐसे लोगों की मदद करेगा.
दिल्ली में हुआ था मरकज

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










