
'तपस्या में कुछ कमी रह गई', कांग्रेस से राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने पर बोले पवन खेड़ा
AajTak
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि शायद तपस्या में कुछ कमी रह गई.
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पी चिदंबरम को तमिलनाडु, जयराम रमेश को कर्नाटक, राजीव शुक्ला को छत्तीसढ़, प्रमोद तिवारी को राजस्थान और इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किए जाने के बाद पार्टी में सियासी घमासान शुरू होता नजर आ रहा है.
कांग्रेस की ओर से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किए जाने के बाद कुछ नेता मौन हैं तो कुछ मुखर होते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और नगमा ने इसे लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई. वहीं, नगमा ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया है.
कांग्रेस नेता नगमा ने पवन खेड़ा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा है कि हमारी भी 18 साल की तपस्या इमरान प्रतापगढ़ी के आगे कम पड़ गई. इन दोनों नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के लिए टिकटों के ऐलान पर ज्यादा कुछ तो नहीं कहा है, लेकिन कम शब्दों में ही ये संदेश जरूर दे दिया है कि टिकट वितरण में इनकी अनदेखी की गई है.
गौरतलब है कि कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की सूची में सबसे अधिक सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश को अधिक तरजीह दी है. कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों की सूची में 3 नाम उत्तर प्रदेश के नेताओं के हैं. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला और इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा के लिए अलग-अलग राज्यों से उम्मीदवार बनाया है.
गुलाम नबी आजाद का नहीं है नाम
राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता रहे गुलाम नबी आजाद को पार्टी ने इसबार उम्मीदवार नहीं बनाया है. कांग्रेस ने G-23 के आनंद शर्मा को भी टिकट नहीं दिया है. राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले अजय माकन और रणदीप सिंह सुरजेवाला के नाम कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में है. इस सूची में एकमात्र महिला चेहरा रंजीत रंजन हैं. मुकुल वासनिक को भी राजस्थान से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







