
तकिये के नीचे मिली धार्मिक किताब तो ग्राहक ने सेक्स वर्कर को मारकर जलाया!
AajTak
एक सेक्स वर्कर के कमरे में तकिये के नीचे से धार्मिक किताब मिलने के बाद कस्टमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर उसे आग के हवाले कर दिया.
एक सेक्स वर्कर के कमरे में तकिये के नीचे से धार्मिक किताब मिलने के बाद कस्टमर ने उसपर हमला कर दिया. कस्टमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्स वर्कर की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर उसे आग के हवाले कर दिया. मामला नाइजीरिया के Lagos शहर का है. स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है.
Pulse.ng के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान हन्ना सालिउ (Hannah Saliu) के रूप में हुई है. वह Lagos शहर में सेक्स वर्कर के रूप में काम करती थी. हाल ही में एक कस्टमर जब हन्ना को पेमेंट कर जा रहा था, तो हन्ना ने उसका पीछा किया और आरोप लगाया कि वो उसके पैसे चुराकर जा रहा है.
कस्टमर पर लगाया था चोरी का आरोप
दरअसल, कस्टमर ने 1000 Naira (नाइजीरियाई मुद्रा) पेमेंट किया था, लेकिन हन्ना ने आरोप लगाया कि उसने 5000 Naira चुरा लिए हैं. इसी के चलते उसकी कस्टमर से बहस हो गई. इसपर कस्टमर ने कहा कि हन्ना को आरोप लगाने के बजाय अपने कमरे को ढंग से चेक करना चाहिए. जिसके बाद कस्टमर अपने कुछ साथियों के साथ हन्ना के कमरे को चेक करने लगा.
रिपोर्ट के अनुसार, कमरे की तलाशी के दौरान लोगों को हन्ना के बेड पर तकिये के नीचे से एक धार्मिक किताब मिली. जिसे देखकर कस्टमर और उसके साथी भड़क उठे और उन्होंने हन्ना की पिटाई शुरू कर दी. उन लोगों ने हन्ना को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद उन्होंने उसकी बॉडी को आग लगा दी.
Lagos Police के एक अधिकारी बेंजामिन ने इस घटना की पुष्टि की है. उन्होंने घटना के संदिग्धों की पहचान अबुबकर मूसा, सरौता मोनसुर और सुरजो यूसुफ के रूप में की है. बताया गया कि संदिग्धों ने पहले तो सेक्स वर्कर हन्ना की पिटाई की फिर उसे चाकू मार दिया. बाद में उसे कमरे से बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









