
तंत्र-मंत्र के जरिए प्रेमी को हासिल करना चाहती थी प्रेमिका, ग्रामीणों ने तांत्रिकों को बनाया बंधक
AajTak
साहिबगंज जिले में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पाने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लिया. लेकिन गांव वालों ने उसे तांत्रिकों के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बड़की मुर्मू का मोहन मुर्मू के साथ प्रेम संबंध था. लेकिन मोहन की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी. लेकिन वह तंत्र-मंत्र के जरिए अपने प्रेमी को पाना चाहती थी.
झारखंड के साहिबगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक प्रेमिका ने अपनी प्रेमी को पाने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लिया. जैसे ही इस घटना की जानकारी गांव वालों को हुई तो उन्होंने तांत्रिकों को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई.
बताया जा रहा है कि बोरियो थाना क्षेत्र के सोगले टोला गांव का रहने वाला 25 साल का मोहन मुर्मू ऊर्फ तल्लू मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर टहल रहा था. उसी दौरान उसकी प्रेमिका बड़की मुर्मू ने उसे बुलाया और घर के पीछे लगे गई. जहां पहले से ही तीन, चार तांत्रिक मौजूद थे. सभी ने मोहन मुर्मू को पकड़ लिया और उसे अंगूठी पहनाकर तंत्र-मंत्र करने लगे और वह बेहोश हो गया.
गांव वालों ने मिलकर तांत्रिकों को जमकर पीटा
कुछ देर बाद मोहन मुर्मू को होश आया तो वह गांव की तरफ भागा और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. कई गांव वाले इकट्ठा हुए और प्रेमिका समेत सभी तांत्रिकों को पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने सभी तांत्रिकों को पकड़ लिया
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बड़की मुर्मू का मोहन मुर्मू के साथ प्रेम संबंध था. लेकिन मोहन की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी. लेकिन वह तंत्र-मंत्र के जरिए अपने प्रेमी को पाना चाहती थी. जिसके चलते उसने यह सब किया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








