
तंत्र-मंत्र और खूनी साजिशः पटना में डॉक्टर की पत्नी का कत्ल, कातिल ने किया सनसनीखेज खुलासा
AajTak
सवाल ये था कि आखिर रिमझिम का क़त्ल क्यों किया गया? एक ब्यूटीशियन से आख़िर किसी की ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती थी? घरवालों को रिमझिम के इस दुश्मनी की कोई खब़र क्यों नहीं लगी?
एक डॉक्टर की पत्नी अचानक गायब हो जाती है. अगले दिन उसकी लाश बरामद होती है. कोई गोली मारकर उसकी हत्या कर देता है. पुलिस मामले की छानबीन शुरु करती है. इस दौरान तफ्तीश में पता चलता है कि डॉक्टर की पत्नी का कत्ल सुपारी किलर ने किया है. लेकिन सबसे हैरतअंगेज बात ये थी कि कत्ल के लिए सुपारी किलर को जो 4 लाख रुपये की रकम अदा की गई थी, वो रकम मरने वाली महिला से ही उधार ली गई थी. यानी जिसका कत्ल किया गया, उसी से उसके कत्ल की सुपारी ले ली गई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











