
'ढोल-ताशे बजाओ, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा...' शिवराज सिंह चौहान का बैंडवालों को आश्वासन, वीडियो वायरल
AajTak
Shivraj Singh Chouhan: सीहोर जिले के भेरूंदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैंड-बाजे संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर कराया ज्ञापन सौंपा था. कहा कि एमपी में लाउस्पीकर पर सख्ती के आदेश के बाद से बैंड और ढोल ताशे भी पुलिस नहीं बजाने देती है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वह कहते नजर आ रहे हैं- 'ढोल-ताशे बजाएं, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा...'
वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है जब शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भेरूंदा पहुंचे थे. जहां बैंड-बाजे, ढोल-ताशे संचालकों ने नए नियमों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया था. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप बैंड बजाएं, ढोल बजाएं, ताशे बजाएं... कोई रोक नहीं, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा. देखें Video:-
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते शनिवार को जिले के भेरूंदा में रोड स्वीपिंग और सफाई लिफ्ट का लोकार्पण किया. इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने लाडली बहनों सहित कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया.
इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बैंड-बाजे, ढोल-ताशे संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर अवगत कराया ज्ञापन दिया. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आश्वस्त करते हुए कहा कि डीजे पर प्रतिबंध है. आप बैंड बजाएं, ढोल बजाएं, ताशे बजाएं. कोई रोक नहीं. कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा.
वहीं, भेरूंदा के बैंड संचालक राकेश गौर स्थानीय मीडिया को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नए नियमों को लेकर ज्ञापन दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि आप बैंड, ढोल ताशे बजाएं.
बता दें कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही डॉ मोहन यादव की कैबिनेट ने पहला आदेश जारी किया है और लाउड स्पीकर की तेज आवाज पर अंकुश लगा दिया. इस आदेश के मुताबिक, धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लाउड स्पीकर अगर निर्धारित डेसिबल से अधिक आवाज में बजता सुनाई देगा तो इस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. इस आदेश के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला दिया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











