
ढाका एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, धू-धू कर जला कार्गो टर्मिनल, सभी उड़ानें रद्द
AajTak
बांग्लादेश के ढाका स्थित हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे सभी उड़ानें निलंबित करनी पड़ीं. आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
बांग्लादेश के ढाका स्थित हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन स्थगित कर दिया. यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई जब एयरपोर्ट के कार्गो विलेज, जहां दूसरे देशों से आए सामानों को रखा जाता है, उसमें आग लग गई.
कई बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एयरपोर्ट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मोहम्मद मसूदुल हसन मसूद ने दोपहर 3:45 बजे स्थिति की पुष्टि की और आश्वासन दिया कि आपातकालीन उपाय किए जा रहे हैं. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, अग्निशमन सेवा और बांग्लादेश वायु सेना के फायर टेंडर्स के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया.
अग्निशमन सेवा के प्रवक्ता तल्हा बिन जासिम ने बताया कि आग बुझाने में 28 यूनिट फायर टेंडर्स लगाए गए और कुछ को स्टैंडबाय पर रखा गया था. हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिलहाल सभी लैंडिंग और टेकऑफ रोक दिए गए हैं और अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. आग लगने का कारण और इससे हुए नुकसान के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
'द डेली स्टार' ने एयरपोर्ट के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि सभी विमान सुरक्षित हैं. बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की दो प्लाटून को भी बचाव अभियान में लगाया गया. बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट 'प्रोथोमालो' की रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट और उसके आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौसेना भी इस अभियान में शामिल हो गई है. इस बीच, अधिकारियों ने तत्काल किसी के हताहत होने या महत्वपूर्ण क्षति की सूचना नहीं दी है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










