
ढाई घंटे से कम ट्रेन जर्नी वाली जगहों के लिए फ्लाइट सर्विस नहीं होगी... फ्रांस में पॉलुशन कंट्रोल के लिए बड़ा फैसला
AajTak
फ्रांस ने पॉलुशन कंट्रोल करने के लिए कम दूरी की घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है. फ्रांस सरकार ने फैसला किया है कि ढ़ाई घंटे से कम ट्रेन जर्नी वाली जगहों के लिए फ्लाइट सर्विस नहीं होगी.
यूरोपीय देश फ्रांस ने पॉलुशन कंट्रोल करने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. फ्रांस ने कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए कम दूरी की घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है. फ्रांस सरकार ने फैसला किया है कि ढ़ाई घंटे से कम ट्रेन जर्नी वाली जगहों के लिए फ्लाइट सर्विस नहीं होगी.
हालांकि सरकार की ओर से ये भी साफ किया गया है कि इस प्रतिबंध का कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर असर नहीं पड़ेगा. नए नियमों के तहत ट्रेन सेवाओं को भी सुचारू बनाया जा रहा है. इसके साथ ही ये भी ध्यान दिया जा रहा है कि ट्रेन सेवाएं सभी छोटे रूटों पर हों और समय पर यात्रियों को मिल सकें.
परिवहन मंत्री ने नए कानून पर क्या कहा?
फ्रांस के परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए यह जरूरी और अहम कदम है. हम अपनी जिंदगी से कार्बन के इस्तेमाल को कम करना चाहते हैं, इसलिए छोटी दूरी की फ्लाइट्स सही नहीं हैं. हमारा मकसद इस प्रतिबंध के जरिए प्राइवेट जेट की उड़ानों पर बंदिश लगाना है.
परिवहन मंत्री के मुताबिक, नए कानून में यह भी ध्यान रखा गया है कि छोटी यात्रा करने वाले यात्रियों को उसी रूट पर आठ घंटे बाद फिर से ट्रेन मिल सके, जिससे वे लौट सकें. बता दें कि दो साल पहले इससे जुड़े प्रस्ताव पर फ्रांस के सांसदों ने वोटिंग की थी.
क्या कहती है रिपोर्ट?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











