
ढहते घर-चीखते लोग, बारिश और लैंडस्लाइड का कहर... हिमाचल के पहाड़ों पर आसमानी आफत की देखें 10 तस्वीरें
AajTak
हिमाचल प्रदेश में रविवार से भारी बारिश जारी है. लैंडस्लाइड और बादल फटने से कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है. लैंडस्लाइड की चपेट में आने से कई घर ढह गए. सोमवार को शिमला में लैंडस्लाइड की चपेट में शिवमंदिर आ गया. राज्य मेें बारिश से पिछले 2 दिन में 60 लोगों की मौत हुई है.
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है. रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते लैंडस्लाइड का जो खतरनाक सिलसिला शुरू हुआ, वह अभी तक नहीं रुका. शिमला में कई इमारतें जमींदोज हो गईं. बारिश के चलते राज्य में 48 घंटों में 60 लोगों की मौत हुई है. आपदा से राज्य में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है. हिमाचल में स्कूल-कॉलेजों को खराब मौसम के चलते 16 अगस्त को भी बंद कर दिया गया.
शिमला के कृष्णानगर में ताश के पत्तों की तरह ढहे घर
शिमला के कृष्णानगर इलाके खतरनाक लैंडस्लाइड हुआ. यहां एक पेड़ एक इमारत पर गिर गया. इसके बाद इमारत ढह गई. जिस तरीके से ये लैंड स्लाइड हुआ उसे देखकर लोग चीखने लगे.
इमारत ढहने के बाद कई घर लैंडस्लाइड की चपेट में आते गए और देखते ही देखते पूरा का पूरा इलाका लैंड स्लाइड की वजह से ढह गया.
शिमला में हर तरफ लैंडस्लाइड से हाहाकार मचा है. यहां शिमला कालका हैरिटेज रेल लाइन के पास लैंडस्लाइड हो गया. रेल की पटरी के नीचे से पूरी जमीन खिसक गई. पटरियां हवा में लटकती नजर आने लगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











