
ड्रग तस्कर अशरफ खांडे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कुलगाम में 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने ड्रग तस्करी में शामिल मोहम्मद अशरफ खांडे की 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति NDPS एक्ट के तहत अटैच कर ली. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया किया था. जानिए पूरी पुलिस कार्रवाई की कहानी.
Drug Trafficking Crackdown Kashmir: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को पुलिस ने एक कथित ड्रग तस्कर की करीब 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी. यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत की गई है. पुलिस का कहना है कि जब्त की गई संपत्तियां अवैध ड्रग कारोबार से अर्जित की गई थीं. इस कदम को ड्रग माफिया की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है. पुलिस लगातार ऐसे नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है.
मनिगाम गांव में बड़ी जब्ती पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, यह संपत्तियां मनिगाम गांव में स्थित हैं. जब्त की गई संपत्ति में छह दुकानें, पांच गोदाम, एक टिन शेड और एक प्लिंथ शामिल है. ये सभी व्यावसायिक ढांचे बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इन परिसंपत्तियों को औपचारिक रूप से अटैच कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इनका बाजार मूल्य लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंका गया है. यह कार्रवाई पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई.
कौन है आरोपी? पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि यह संपत्ति मोहम्मद अशरफ खांडे की है. वह कुलगाम के निपोरा इलाके का निवासी है. जांच एजेंसियों के अनुसार, वह लंबे समय से बड़े स्तर पर ड्रग तस्करी में शामिल रहा है. पुलिस का दावा है कि उसने अवैध ड्रग कारोबार से भारी मुनाफा कमाया. इसी अवैध कमाई से उसने ये संपत्तियां खरीदी थीं. फिलहाल उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act की धारा 68-एफ के तहत की गई है. इस धारा के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त या अटैच किया जा सकता है. पुलिस ने पहले जांच में यह स्थापित किया कि संपत्तियां ड्रग तस्करी से हासिल पैसों से खरीदी गई थीं. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति अटैच की गई. अधिकारियों का कहना है कि ड्रग माफिया के खिलाफ यह सख्त संदेश है. कानून के तहत अवैध कमाई को बख्शा नहीं जाएगा.
ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ने की मुहिम कुलगाम पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई ड्रग तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति का हिस्सा है. सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अवैध कमाई पर भी प्रहार किया जा रहा है. पुलिस का मानना है कि जब आर्थिक स्रोत खत्म होंगे, तो तस्करी की गतिविधियां भी कमजोर पड़ेंगी. दक्षिण कश्मीर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. अधिकारियों ने साफ किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होती रहेगी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







