
ड्रग केस में NCB ने एक्टर एजाज खान को किया गिरफ्तार, फारूख बटाटा से 8 घंटे तक पूछताछ
AajTak
एनआईए को शक है कि एजाज खान, ड्रग लॉर्ड फारूख बटाटा और उसके बेटे शादाब बटाटा के साथ काम करता है और ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है. एजाज से कल एनसीबी ने घंटों पूछताछ की थी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.
बॉलीवुड एक्टर एजाज खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने देर रात गिरफ्तार कर लिया. एनआईए को शक है कि एजाज खान, ड्रग लॉर्ड फारूख बटाटा और उसके बेटे शादाब बटाटा के साथ काम करता है और ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है. एजाज से कल एनसीबी ने घंटों पूछताछ की थी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. इससे पहले एनसीबी ने ड्रग लॉर्ड फारूख बटाटा से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की और फिर जाने दिया. फारूख के बेटे शादाब को पिछले हफ्ते ही एनसीबी ने एक छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था. उसके पास से करीब 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप बरामद हुई थी. शादाब से पूछताछ के दौरान कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आए थे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











