
ड्रग केस: एक्टर एजाज खान को NCB ने पकड़ा, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी
AajTak
रक्त चरित्र और नायक जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर एजाज खान को NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.
रक्त चरित्र और नायक जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर एजाज खान को NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने मंगलवार को पकड़ लिया है. ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता एजाज खान का नाम सामने आया था. एनसीबी ने एजाज की लेकर अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है. बता दें कि एजाज खान आज राजस्थान से मुम्बई लैंड हुए जहां पर एनसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया. हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान एजाज ने कहा कि उन्हें डिटेन नहीं किया गया है बल्कि वह खुद चलकर आए हैं और उन्हें सर ने मिलने के लिए बुलाया है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










