
ड्रग्स, पैसा और विवाद... 220 रुपये के लिए किया था मर्डर, अब कातिलों को मिली उम्रकैद की सजा
AajTak
दोनों आरोपियों ने पीड़ित से ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मांगे थे. लेकिन उसने मना कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर अर्जुन और अख्तर ने पहले उस शख्स की पिटाई की और बाद में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद वे मृतक की जेब से 220 रुपये लेकर भाग गए थे.
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है. साथ ही उन दोनों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यही नहीं, अदालत ने उन दोनों पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया है. हत्या की ये वारदात पिछले साल फरवरी में हुई थी.
पीटीआई के मुताबिक, गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगन गीत कौर ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी अर्जुन कुमार और उसके साथी राजस्थान निवासी अख्तर हुसैन कत्ल के मामले में दोषी ठहराया. साथ ही उन दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.
दरअसल, पिछले साल 3 फरवरी को गुरुग्राम के गुरुद्वारा रोड पर कमला नेहरू पार्क के पास एक स्कूल की सीढ़ियों के नीचे एक लाश मिली थी. मरने वाले के जिस्म पर चाकू मारे जाने के निशान मिले थे. पुलिस की तफ्तीश और जांच के बाद इस मामले में अर्जुन और उसके साथी अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया था.
जब पुलिस ने दोनों से हत्या के मामले में पूछताछ की थी, तो उन्होंने पुलिस को बताया था कि उन्होंने उस व्यक्ति से ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मांगे थे. लेकिन उसने मना कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर अर्जुन और अख्तर ने पहले उस शख्स की पिटाई की थी और बाद में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद वे मृतक की जेब से 220 रुपये लेकर भाग गए थे.
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने पीटीआई को बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गुरुवार को दोनों लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक दोषी पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










