
ड्रग्स, जख्म और कर्लिस क्लब की मिस्ट्री... सोनाली फोगाट का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने खोले कई राज
AajTak
आजतक की स्पेशल इनेस्टिगेटिव टीम ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया है, जिसमें सोनाली फोगाट का पोस्टमॉर्टम करने वाले दो ड़ॉक्टरों में से एक डॉक्टर मंदार कंटक ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. क्या है खुलासा? पढ़िए इस रिपोर्ट में..
बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत को लेकर उस डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है, जिसने सोनाली की लाश का पोस्टमॉर्टम किया है. दरअसल, आजतक की स्पेशल इनेस्टिगेटिव टीम ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया है, जिसमें सोनाली फोगाट का पोस्टमॉर्टम करने वाले दो ड़ॉक्टरों में से एक डॉक्टर मंदार कंटक ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. क्या है खुलासा? पढ़िए इस रिपोर्ट में..
नॉर्थ गोवा में अंजुना बीच के करीब यही वो क्लब है जहां 22 और 23 अगस्त की रात सोनाली फोगाट उसका पीए सुधीर सांगवान और सुधीर का दोस्त सुखविंदर पार्टी करने पहुंचते हैं. पार्टी करते करते ही गोवा के इसी कर्लिस क्लब में सोनाली फोगाट के साथ सबसे बड़ी साज़िश रची जाती है. जैसा कि सीसीटीवी वीडियो में दिखता है सोनाली फोगाट को सुधीर और सुखविंदर ड्रग्स पिलाते हुए दिखाई पड़ते हैं. हालांकि तस्वीर में ये भी दिख रहा है कि सोनाली सुधीर को रोक रही है.
अब गोवा पुलिस गोवा के कर्लिस क्लब में सोनाली फोगाट की मौत के सुराग तलाश रही है और सोनाली का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. 'आज तक' भी सोनाली फोगाट की मौत के उस रहस्य तक पहुंचना चाहता है और देश के सामने वो सारे तथ्य, सारे सबूत रखना चाहता है, ताकि ये पता चल सके कि सोनाली फोगाट की मौत कैसे और क्यों हुई? अगर ये मर्डर है तो मर्डर कैसे किया गया?
आजतक की स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम, गोवा के उन दो सीनियर डॉक्टरों में एक डॉक्टर के पास पहुंचती है, जिन्होंने 42 साल की सोनाली फोगाट की लाश का पोस्टमॉर्टम किया है. हमारी टीम ने गोवा के जीएमसी बेम्बोलिन अस्पताल के सीनियर डॉक्टर मंदर कंटक का स्टिंग ऑपरेशन किया. डॉक्टर मंदर ने इस दौरान जो खुलासा किया, यकीन मानिए आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे.
डॉ. मंदर कंटक, एसोसिएट प्रोफेसर, जीएमसी बेम्बोलिन, गोवा
रिपोर्टर- इंजरी बॉडी के किस पार्ट में है?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








