
ड्रग्स केस: Ananya Panday को समीर वानखेड़े ने लगाई फटकार, देर से पहुंची थीं NCB दफ्तर
AajTak
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अनन्या को शुक्रवार को देर से आने के कारण फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि 'आपको 11बजे बुलाया गया था और आप अब आ रही हैं. अधिकारी आप के इंतजार में नहीं बैठे हैं.'
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में NCB की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस केस में जेल की सलाखों के पीछे हैं, और अब ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस अनन्या पांडेय भी एनसीबी के रडार पर आ गई हैं. शुक्रवार को अनन्या पांडेय से इस मामले में दूसरी बार पूछताछ की गई, लेकिन वो एनसीबी के दफ्तर तय समय के बजाय तीन घंटे देर से पहुंची थीं. उनका यूं देर से पहुंचना एनसीबी को बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसपर अनन्या को फटकार पड़ी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











