
ड्रग्स और रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, ओडिशा में नकदी और ड्रग्स बरामद
AajTak
ओडिशा पुलिस और सतर्कता विभाग ने भद्रक और भुवनेश्वर में छापेमारी के दौरान 40 लाख रुपये से अधिक नकदी जब्त की. भद्रक में एक ड्रग तस्कर के घर से 25 लाख और ब्राउन शुगर बरामद हुई, जबकि भुवनेश्वर के पंजीकरण कार्यालय में रिश्वत लेते हुए एक क्लर्क गिरफ्तार हुआ. तलाशी में 15.08 लाख नकद मिले.
ओडिशा पुलिस और सतर्कता विभाग ने दो अलग-अलग छापेमारी में 40 लाख रुपये से अधिक नकदी और प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद किए है. भद्रक में ड्रग तस्कर के घर से 25 लाख रुपये और ब्राउन शुगर जब्त की गई है. वहीं, भुवनेश्वर में एक सरकारी कार्यालय से रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा गया, जहां 15.8 लाख रुपये नकद बरामद हुए.
एसपी मदकर संदीप संपत ने कहा, खुफिया जानकारी के आधार पर हमने एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भद्रक जिले में एक घर पर छापा मारा और करीब 25 लाख रुपये नकद और कुछ मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- रेप की धमकी दी, हाथ-पैर बांधकर पीटा... आर्मी ऑफिसर की मंगेतर के साथ ओडिशा के पुलिस स्टेशन में क्रूरता
क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
एक अन्य छापेमारी में ओडिशा सतर्कता विभाग ने उप-पंजीयक के कार्यालय में तलाशी के दौरान 15.08 लाख रुपये नकद बरामद किए. इस छापेमारी में एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिकारियों ने जाल बिछाया.
तलाशी के दौरान 15.8 लाख रुपये बरामद

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







