
डोरबेल बजाकर भागे थे लड़के, गुस्से में शख्स ने कार से कुचलकर 3 को मार डाला
AajTak
दोषी करार दिए गए शख्स ने स्वीकार किया कि उस दिन वो बहुत नशे में था. उस वक्त उसने 12 बीयर पी रखी थीं. वह 159 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहा था. उसकी कार की टक्कर से तीन लड़कों की जान चली गई.
एक शख्स ने सिर्फ इस बात पर तीन नाबालिगों की कार से कुचलकर हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने उसके घर की घंटी (डोरबेल) बजा दी थी. वारदात के वक्त शख्स शराब के नशे में था. अब उसे जानबूझकर हत्या करने का दोषी पाया गया है. मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए गए इस भारतीय मूल के शख्स का नाम अनुराग चंद्रा है. 2020 में कुछ लड़कों ने मजाक-मजाक में अनुराग के घर की डोरबेल बजा दी थी. इस बात पर अनुराग को इतना गुस्सा आया कि उसने कार से तीन लड़कों को कुचलकर मार डाला. घटना के वक्त कार की स्पीड करीब 160 किलोमीटर/घंटे थी.
Temescal Valley के पास कार से टक्कर के बाद जिन तीन लड़कों की मौत हुई थी, उनकी उम्र महज 16 साल थी. उनके नाम डेनियल हॉकिंस, ड्रेक रूईज और जैकब लवासू हैं. इस घटना में दो और लड़के घायल हुए थे. गनीमत रही कि उनकी जान बच गई. जिंदा बच निकले सर्जियो कैम्पुसानो नाम के लड़के ने बताया कि हमने बस मजाक में डोरबेल बजाई थी. हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह मजाक जानलेवा साबित होगा. सर्जियो ने आगे कहा कि कार की टक्कर इतनी तेज थी कि हमें कुछ भी याद नहीं.
'मैंने 12 बीयर पी थी'
अनुराग ने कोर्ट में स्वीकार किया कि घर की घंटी बजाने वालों के प्रति उसके मन में गुस्सा था. वो उसे चिढ़ाकर भागे थे. इस वजह से उसने लड़कों का पीछा किया लेकिन मौके पर कार का ब्रेक नहीं लग पाया और यह हादसा हो गया. उसका मकसद लड़कों को मारना नहीं था. वह बस उन्हें सबक सिखाना चाहता था. क्योंकि उसे अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता थी.
अनुराग ने यही भी बताया कि घटना वाले दिन वो बहुत नशे में था. उस वक्त उसने 12 बीयर पी रखी थीं. वह 159 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहा था. 14 जुलाई को उसकी सजा का ऐलान हो सकता है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








