
डोमिनिका: मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट में 11 जून तक सुनवाई टली
AajTak
लंदन में मेहुल के वकील ने स्कॉटलैंड यार्ड में चार व्यक्तियों को दस्तावेजी साक्ष्य के साथ नामजद करते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि ये सभी कथित अपहरण में शामिल हैं. वहीं, स्कॉटलैंड यार्ड की ओर से भी एक प्रतिक्रिया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि वे शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर रहे हैं.
पंजाब नेशनल बैंक स्कैम मामले के आरोपी मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर डोमिनिका हाई कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. 11 जून तक मामले में सुनवाई नहीं होगी. बताया जा रहा है कि मेहुल चोकसी अस्पताल में भर्ती है और 10 जून को मुख्य मजिस्ट्रेट कैंडिया कैरेट जॉर्ज के सामने अपनी स्वास्थ्य स्थितियों की समीक्षा के लिए फिर से पेश होगा. बीते दिनों सुनवाई के दौरान भगोड़े चोकसी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष कहा था कि उसका अपहरण किया गया है और उसे पड़ेासी देश एंटीगुआ तथा बारबुडा से जबरन डोमिनिका लाया गया है. इस बीच कहानी में एक नया टर्न आ गया है. .
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










