
डोमिनिका में मेहुल चोकसी केस की सुनवाई, खराब स्वास्थ्य की वजह से कोर्ट में मौजूद नहीं
AajTak
पिछले हफ्ते कोर्ट के आदेश के बाद मेहुल चोकसी को पुलिस कस्टडी से शिफ्ट करके जेल में भेज दिया गया था. हालांकि, अभी मेहुल चोकसी अस्पताल में ही है और उसका इलाज चल रहा है.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी पर डोमिनिका की अदालत में कथित रूप से अवैध प्रवेश के मामले की सुनवाई चल रही है. हालांकि आज हो रही सुनवाई में चोकसी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कोर्ट में उपलब्ध नहीं है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











