
डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी कोर्ट में किया सरेंडर, सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स मामले में खुद को बताया निर्दोष, मिली रिहाई
AajTak
सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स मामले में आरोपों का सामना कर रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के मियामी कोर्ट के सामने पेश हुए. इस दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया. कोर्ट ने उन्हें रिहा करते हुए कुछ शर्तों का पालन करने की हिदायत दी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीक्रेट डॉक्यूमेंट मामले में मियामी कोर्ट में सरेंडर किया. सरेंडर करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. करीब 45 मिनट तक चली कार्यवाही के दौरान ट्रंप ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया. सुनवाई के बाद उन्हें सशर्त रिहाई मिल गई. सुनवाई के दौरान ना ही ट्रंप से उनका पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया और ना ही उनकी यात्राओं पर किसी तरह की रोक लगाई गई. सुनवाई के दौरान ट्रम्प ने गलत काम से इनकार किया और मामले को राजनीति से प्रेरित बताया.
अमेरिकी मीडिया सीबीसी न्यूज के मुताबिक शर्तों के साथ मिली इस रिहाई के दौरान ट्रंप को कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. अदालत ने फिलहाल उन पर अपने सहयोगी वॉल्ट नौटा से बात करने पर रोक लगा दी है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार को अपने निजी विमान से मियामी पहुंचे थे. वह भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को तड़के करीब 1.30 बजे मियामी कोर्ट पहुंचे . यहां उन्हें गिरफ्तार कर पेश किया गया था, लेकिन कार्रवाई खत्म होते ही ट्रंप को रिहा कर दिया गया. वह 4 बजे से पहले ही वहां से निकल गए.
ट्रम्प के घर पर मिले थे 100 क्लासिफाइड दस्तावेज
पिछले साल डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो रिसॉर्ट पर FBI ने रेड डाली दी थी. इस दौरान करीब 11000 दस्तावेज सीज किए गए थे. इनमें करीब 100 क्लासिफाइड दस्तावेज थे. इनमें से कुछ टॉप सीक्रेट बताए गए थे. इतना ही नहीं जांच एजेंसियों ने दावा किया था कि उन्हें ट्रम्प की एक रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें उन्होंने जनवरी 2021 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद क्लासिफाइड दस्तावेज रखने की बात स्वीकार की थी. अमेरिका में राष्ट्रपति समेत किसी भी अधिकारी द्वारा अनधिकृत स्थान पर क्लासिफाइड दस्तावेज रखना अमेरिकी कानून के खिलाफ है. ऐसे में ट्रम्प पर सरकारी सीक्रेट को अवैध रूप से रखने, न्याय में बाधा डालने और साजिश रचने का भी आरोप है.
क्या होते हैं Classified documents?
द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गोपनीय दस्तावेज (Classified documents) उन्हें कहा जाता है, जिनमें संवेदनशील जानकारी हो और इनके सबके सामने आने से अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेशी संबंधों को नुकसान पहुंचने के खतरे की आशंका रहती है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अमेरिका में इस तरह से गोपनीय दस्तावेज संरक्षित किए जा रहे हैं. गोपनीय जानकारी में कागजी दस्तावेज, ईमेल, फोटोग्राफ, मानचित्र, चित्र, डेटाबेस और हार्ड ड्राइव शामिल हो सकते हैं. माध्यम चाहे जो भी हो, लेकिन ये जानकारी अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काफी अहम मानी जाती है. इन दस्तावेजों तक सिर्फ अधिकृत अधिकारियों की पहुंच होती है. अमेरिका में इन्हें तीन श्रेणियों में रखा गया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









