
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में विदेशी छात्रों से किया ग्रीन कार्ड का वादा, देखें US टॉप-10
AajTak
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों को लेकर बड़ा वादा किया. एक पॉडकास्ट में ट्रंप ने यूएस कॉलेजों से ग्रेजुएट होने वाले विदेशी छात्रों को ग्रीन कार्ड देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि इस कदम से भारत और चीन के प्रतिभाशाली छात्र अमेरिका में रह पाएंगे. देखें US टॉप-10.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











