
डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना में दी गई 'एंटीबॉडी कॉकटेल' दवा की भारत में एंट्री, डॉक्टर त्रेहान ने बताया ऐसे है फायदेमंद
AajTak
मेदांता अस्पताल के फाउंडर डॉक्टर नरेश त्रेहान ने बताया है कि 'एंटीबॉडी कॉकटेल' दवा से 70 प्रतिशत तक हॉस्पिटलाइजेशन बच जाता है ऐसे लोग जिन्हें अस्पताल में जाने की आवश्यकता पड़ सकती, ये दवा लेने के बाद उनमें से 70 प्रतिशत लोगों को अस्पताल जाने की आश्यकता नहीं पड़ती.
स्विट्जर लैंड की ड्रग कंपनी रोशे और सिप्ला ने सोमवार के दिन 'एंटीबॉडी कॉकटेल' दवा को लॉन्च कर दिया है. 'एंटीबॉडी कॉकटेल' दवा के बारे में इंडिया टुडे से बात करते हुए मेदांता अस्पताल के फाउंडर डॉक्टर नरेश त्रेहान ने बताया कि 'एंटीबॉडी कॉकटेल' दवा से 70 प्रतिशत तक हॉस्पिटलाइजेशन बच जाता है यानी इस दवा को लेने वाले 70 प्रतिशत लोगों को अस्पताल नहीं जाना पड़ता. डॉक्टर त्रेहान ने बताया कि इस दवा को कुछ मामलों में बच्चों को भी दिया जा सकता है. "It is expensive but if it going to prevent severe illness, hospitalisation and death, it is worth the cost": Medanta CMD Dr. Naresh Trehan on the new Covid antibody cocktail drug Watch #5iveLive LIVE now #India #SecondWave #CoronavirusPandemic #CovidDrug pic.twitter.com/TMwkrXpGo8 भारत में 'एंटीबॉडी कॉकटेल' के वितरण का काम सिप्ला करेगी. 'एंटीबॉडी कॉकटेल' अभी देश में चुनिंदा जगहों पर ही मिल सकेगी. जैसे इसे मेदांता अस्पताल से लिया जा सकेगा. 'एंटीबॉडी कॉकटेल' दरअसल दो दवाओं का मिक्सचर है, ये दो दवाएं हैं- कासिरिविमाब (Casirivimab) और इम्देवीमाब (Imdevimab). इन दोनों दवाओं के 600-600 MG मिलाने पर 'एंटीबॉडी कॉकटेल' दवा तैयार होती है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









