
डोनाल्ड ट्रंप के वफादार काश पटेल बने FBI के डायरेक्टर, सीनेट से मिली मंजूरी
AajTak
ट्रंप के कट्टर समर्थक काश पटेल की नियुक्ति के लिए अमेरिकी सीनेट ने 51-49 के मतों से मंजूरी दी. इस दौरान दो रिपब्लिकन- मेन की सीनेटर सुसान कॉलिंस और अलास्का की सीनेटर लिसा मर्कोवस्की ने सभी डेमोक्रेट सांसदों के साथ इस नियुक्ति का विरोध किया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भरोसेमंद और भारतीय मूल के काश पटेल को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति को अमेरिका की शीर्ष जांच एजेंसी की नेतृत्व संरचना में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.
ट्रंप के कट्टर समर्थक काश पटेल की नियुक्ति के लिए अमेरिकी सीनेट ने 51-49 के मतों से मंजूरी दी. इस दौरान दो रिपब्लिकन- मेन की सीनेटर सुसान कॉलिंस और अलास्का की सीनेटर लिसा मर्कोवस्की ने सभी डेमोक्रेट सांसदों के साथ इस नियुक्ति का विरोध किया.
सीनेट में अपनी पुष्टि सुनवाई के दौरान काश पटेल ने एफबीआई के राजनीतिकरण और प्रतिशोधी कार्रवाई से इनकार किया. उन्होंने डेमोक्रेट्स पर उनके पुराने बयानों के अंशों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया और कहा कि अधूरी जानकारी अक्सर भ्रामक होती है.
एफबीआई में हुए बड़े बदलाव
बता दें कि काश पटेल ऐसे समय में एफबीआई का नेतृत्व संभाल रहे हैं जब न्याय विभाग में व्यापक बदलाव हो रहे हैं. ट्रंप समर्थक अधिकारियों द्वारा न्याय विभाग की प्राथमिकताओं को नया रूप देने के प्रयास के कारण उनकी नियुक्ति पर कई आलोचकों ने सवाल उठाए हैं. सीनेटर कॉलिंस और मर्कोवस्की ने अपनी असहमति जताते हुए कहा कि काश पटेल एफबीआई को कानून प्रवर्तन सिद्धांतों की बजाय राजनीतिक निष्ठा के आधार पर संचालित कर सकते हैं.
ट्रंप प्रशासन में न्याय विभाग में फेरबदल

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









