
डोनाल्ड ट्रंप की अभी फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नहीं होगी वापसी, ओवरसाइट बोर्ड ने बैन रखा बरकरार
AajTak
फेसबुक की इंडिपेंडेंट ओवरसाइट बोर्ड ने फॉर्मर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स के सस्पेंशन को जारी रखा है. ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट्स यूएस कैपिटल हिंसा मामले की वजह से करीब चार महीने से सस्पेंडेड है.
फेसबुक की इंडिपेंडेंट ओवरसाइट बोर्ड ने फॉर्मर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स के सस्पेंशन को जारी रखा है. ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट्स यूएस कैपिटल हिंसा मामले की वजह से करीब चार महीने से सस्पेंडेड है. फॉर्मर प्रेसिडेंट के फेसबुक अकाउंट को सस्पेंड रखने का फैसला बोर्ड ने बुधवार को सुनाया. हालांकि, बोर्ड ने फेसबुक के नॉर्मल पेनाल्टी के दायरे से बाहर बैन के परमानेंट नेचर की आलोचना भी की है. बीबीसी के मुताबिक, बोर्ड ने फेसबुक को अपने डिसीजन को रिव्यू करने को कहा है. साथ ही ये भी कहा है कि कंपनी ऐसा निर्णय ले जो रेगुलर यूजर्स समेत सभी पर लागू हो. फॉर्मर प्रेसिडेंट ट्रंप को दोनों ही साइट्स से जनवरी में कैपिटल हिल हिंसा के बाद से ही बैन कर दिया गया था. बैन शुरू में अस्थायी था, लेकिन अगले दिन इसे अनिश्चितकालीन के लिए कर दिया गया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












