
डॉली चायवाले के मुरीद हुए हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, गुरुग्राम में पी स्पेशल चाय
AajTak
हरियाणा के सीएम नयाब सिंह सैनी ने नागपुर के फेमस डॉली चायवाले के हाथ की चाय पी है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि हरियाणा के सीएम ने गुरुग्राम में डॉली चायवाले से चाय पी है.
अपने चाय बनाने के अनोखे तरीके के चलते फेमस डॉली चायवाला एक बार फिर सुर्खियों में है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाय पिलाने का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हरियाणा के सीएम अपने साथियों के साथ डॉली चायवाले की चाय बनने का इंतजार कर रहे हैं. डॉली चाय बनाता है और फिर तीन अलग-अलग कांच के ग्लास में भरकर सीएम सैनी सहित तीन लोगों को चाय देता है. चाय पीने के बाद वह सीएम से चाय के स्वाद के बारे में भी पूछता है, जिस पर सीएम उसकी चाय की तारीफ करते हैं.
बिल गेट्स को चाय पिलाकर आया चर्चा में
इससे पहले डॉली चायवाला दुनिया के सबसे बड़े रईसों में शुमार बिल गेट्स ने को चाय पिलाकर पूरे देश में चर्चा में आ गया था. इसमें बिल गेट्स सबसे पहले बोलते हैं कि उन्हें एक चाय चाहिए. इसके बाद डॉली चायवाले को अपने अनोखे अंदाज में चाय बनाते हुए दिखाया जाता है. वो दूध को काफी दूर से चाय में दूध डालता है.
कौन है डॉली चायवाला, क्यों है फेमस?
डॉली चायवाले की बात करें, तो वो नागपुर में चाय बेचते हैं. उनके चाय बनाने का तरीका लोगों को काफी पसंद आता है. दूर दूर से फूड व्लॉगर्स उनके वीडियो बनाने आते हैं. इसके अलावा डॉली अपने हेयरस्टाइल और कपड़े पहनने के तरीकों के चलते भी काफी मशहूर हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







