
डॉली खन्ना का करोड़पति बनाने वाला शेयर, 1 लाख इतने साल में बने 2.26 करोड़ रुपये
AajTak
शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना (Dolly Khanna) के पोर्टफोलियो में ऐसे कई शेयर हैं जो जबरदस्त कमाल कर रहे हैं.
शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना (Dolly Khanna) के पोर्टफोलियो में ऐसे कई शेयर हैं जो जबरदस्त कमाल कर रहे हैं. उनके पोर्टफोलियो का ऐसा ही एक शेयर रामा फॉस्फेट (Rama phosphates ltd) भी है, जो पिछले 20 साल में कई लोगों को करोड़पति बना चुका है. (फाइल फाेटो)
इस शेयर में 20 साल पहले जिसने भी एक लाख रुपये लगाए होंगे, आज उसका धन करीब 2.26 करोड़ रुपये हो चुका होगा. यही नहीं, इस शेयर में अगर किसी ने एक साल पहले भी 1 लाख रुपये लगाए होंगे तो आज वह 5.81 लाख रुपये हो चुके होंगे. (फाइल फाेटो)
डॉली खन्ना असल में ऐसे गुमनाम मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर चुनने के लिए मशहूर हैं जो भविष्य में कमाल कर सकते हैं. Mint ऑनलाइन के मुताबिक अप्रैल से जून 2021 की तिमाही में डॉली खन्ना ने अपने पोर्टफोलियो में 7 नए शेयर लिए हैं, जिनमें रामा फॉस्फेट भी शामिल हैं. (फाइल फाेटो: Getty Images)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












