डॉगी की फोटो के नीचे लिखा जिलाधिकारी, फंसे तो रातोरात होर्डिंग बदल दीं सारी
AajTak
यूपी के उन्नाव जनपद में उस समय हड़कंप मच गया, जब रेबीज के प्रति जागरूकता अभियान के तहत जिले भर में लगाई गई होर्डिंग में एक बड़े कुत्ते की फोटो के नीचे जिलाधिकारी उन्नाव लिखा हुआ था. इस बड़ी भूल के चलते जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
यूपी के उन्नाव जनपद में उस समय हड़कंप मच गया, जब रेबीज के प्रति जागरूकता अभियान के तहत जिले भर में लगाई गई होर्डिंग में एक बड़े कुत्ते की फोटो के नीचे जिलाधिकारी उन्नाव लिखा हुआ था. इस बड़ी भूल के चलते जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई. (फोटो- वायरल वीडियो ग्रैब) जैसे ही इस बड़ी गलती का अहसास अधिकारियों को हुआ तुरंत ही आनन फानन में सभी होर्डिंगों से जिलाधिकारी उन्नाव का नाम काले पेंट से पुतवा दिया गया. लेकिन तब तक ये होर्डिंग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुके थे. इस घटना के बाद से जिले के सभी अधिकारी डरे और सहमे हुए हैं. कहा जा रहा है कि जल्द ही किसी जिम्मेदार पर गाज गिर सकती है. मौके पर मौजूद एक तीमारदार मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वो बुधवार रात में अपने रिश्तेदार के लिए खाना लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यहां अस्पताल परिसर में रेबीज का बोर्ड लगा हुआ था, जिसमें बड़ा सा कुत्ता बना था. उसके नीचे जिला अधिकारी का नाम लिखा था. आज जब हम जा रहे थे उसके नीचे काली पट्टी लग गई थी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












