
डॉक्टर घर में नहीं है, जानते ही पहुंचा परिचित युवक, बेटी को मार डाला, 7.5 लाख लूटे
AajTak
ग्रेटर नोएडा में एक परिचित युवक ने घर में घुसकर लूट की और फिर 14 साल की लड़की की हत्या कर दी है. हालांकि, कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. लेकिन, आरोपी ने फिर बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की और पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा. एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है. ये बदमाश डॉक्टर के घर से 7.50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गया था.
ग्रेटर नोएडा में आयुर्वेदिक डॉक्टर की 14 साल की बेटी की हत्या कर दी गई है. घटना के वक्त घर में बच्ची अकेली थी और आरोपी घर में लूट के लिए पहुंचा था. उसने पहले घर में रखे 7.50 लाख रुपए लूटे, फिर बच्ची की हत्या करके भाग निकला. इस पूरी घटना को डॉक्टर के परिचित ने ही अंजाम दिया है. हालांकि, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और घेराबंदी कर दी. एनकाउंटर में आरोपी घायल हो गया है.
मामला ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र का है. पुलिस का कहना है कि सेक्टर 147 में सरस्वती इन्क्लेव है. वहां रहने वाले डॉ. सुदर्शन बैरागी का गेझा इलाके में क्लीनिक है. मंगलवार को डॉक्टर बैरागी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ क्लीनिक गए थे. घर में उनकी 14 वर्षीय बेटी शिल्पी मौजूद थी. दोपहर करीब 1.30 बजे जब डॉ. सुदर्शन घर लौटे तो देखा कि नाबालिग बेटी अचेत अवस्था में बेड पर पड़ी है. गले में फंदे की तरह चुन्नी लटक रही है. मुंह से खून निकला है. घर का सामान बिखरा है और लाखों की नकदी गायब है.
जब पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा बदमाश...
परिजन बेटी को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी और परिचित प्रदीप (45 साल) पर शक जाहिर किया. पुलिस ने प्रदीप को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने वारदात को कुबूल कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी को लेकर जब लूट के पैसे की रिकवरी के लिए जा रहे थे तो उसने रास्ते में पेशाब के लिए रोका. इसी दौरान आरोपी, पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने लगा. पुलिस ने आरोपी पीछा किया तो वह फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें प्रदीप घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
राजस्थान में 6 महीने की मासूम सहित 4 को मारकर जलाया, सामूहिक हत्याकांड से हड़कंप
आरोपी को एनकाउंटर में गोली लगी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









