
डॉक्टर को ही दांत से काट लिया... झारखंड सिपाही भर्ती के कुछ कैंडिडेट्स की अजीब हरकतें
AajTak
Jharkhand Excise Constable recruitment Drive: कमांडेंट रैंक के IPS अधिकारी ने भी कहा, अभ्यर्थियों को धैर्य रखने की जरूरत है. शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं. एनर्जी ड्रिंक लेना या दवा लेना भी मौत का एक कारण हो सकता है. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है. भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों का व्यवहार अजीब था.
झारखंड उत्पाद सिपाहियों की भर्ती में उम्मीदवारों की मौतों से विवाद खड़ा हो गया है. अभ्यर्थियों की मौतों की दो वजह निकलकर सामने आ रही हैं. पहली प्रैक्टिस की कमी और दूसरी एनर्जी ड्रिंक या शक्तिर्वधक दवाओं का सेवन. हालांकि, इसको लेकर जांच जारी है.
दरअसल, राज्य के उत्पाद विभाग में सिपाहियों की भर्ती के लिए महिलाओं को 40 मिनट में 5 किलोमीटर और पुरुषों उम्मीदवारों को 1 घंटे में 10 किलोमीटर दौड़ लगाकर क्वालीफाई करना होता है.
डॉक्टर्स कहते हैं कि जिन उम्मीदवारों ने शरीरिक परीक्षा का अभ्यास नहीं किया, उनके साथ कुछ समस्या हो सकती है. क्योंकि अचानक दौड़ने पर शरीर में प्रेशर के साथ ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है. साथ ही स्टीरॉयड या एनर्जी ड्रिंक जैसे पदार्थों का सेवन काफी हानिकारक हो सकते हैं.
पलामू में सिपाहियों की बहाली देख रहे कमांडेंट रैंक के आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार ने भी कहा, अभ्यर्थियों को धैर्य रखने की जरूरत है. शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं. एनर्जी ड्रिंक लेना या दवा लेना भी मौत का एक कारण हो सकता है. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है. भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों का व्यवहार अजीब था.
पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी से अभ्यर्थियों की अजीब हरकतों की बात सामने आ रही है. एक अभ्यर्थी ने तो इलाज के दौरान डॉक्टर को हाथ पर दांतों से काट लिया. डॉक्टर ने खुद इस बात की तस्दीक की. देखें Video:-
इस शरीरिक परीक्षा में क्वालीफाइड हो चुके दूसरे उम्मीदवारों का मानना है कि बगैर अभ्यास के समस्या हो सकती है और शक्तिवर्धक उपाय यानी शॉर्टकट जानलेवा हो सकते हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







