
डेल्टा वेरिएंट का ऐसा रूप देखकर चिंता में WHO, फिर बेकाबू हो सकते हैं हालात
AajTak
कोरोना वायरस तेजी से अपना रूप बदल रहा है और यह रोज-ब-रोज खतरनाक होता जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के नए रूप डेल्टा वेरिएंट को सबसे खतरनाक बताया और आगाह किया है.
कोरोना वायरस तेजी से अपना रूप बदल रहा है और यह रोज-ब-रोज खतरनाक होता जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के नए रूप डेल्टा वेरिएंट को सबसे खतरनाक बताया और इसे लेकर आगाह किया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनाम घेब्रेयियस ने चेतावनी दी है कि डेल्टा जैसे तेजी से फैलने वाले वेरिएंट्स के चलते COVID-19 महामारी बहुत ही 'खतरनाक दौर' में पहुंच चुकी है. (फोटो-Getty Images) टेड्रोस अदनाम घेब्रेयियस ने कहा कि कई देशों में वैक्सीनेशन की कम दर चिंताजनक है. डेल्टा वेरिएंट उन्हें तेजी से शिकार बना रहा है जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है. इसलिए डब्ल्यूएचओ टीकाकरण अभियान को तेज करने की बार-बार हिमायत कर रहा है. डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि कम वैक्सीनेशन वाले देशों में अस्पतालों में फिर से डरावनी तस्वीर देखने को मिल सकती है. (फोटो-AP)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











