
'डेमोक्रेट्स वोटिंग में ना लें हिस्सा...,' जब America में वोटर्स के पास आया President Joe Biden का डीपफेक रोबोकॉल
AajTak
अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर में मंगलवार को वोटिंग होनी है. उससे दो दिन पहले यहां वोटर्स को रोबोकॉल आने से हड़कंप मच गया है. इस फर्जी कॉल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरह आवाज थी और डेमोक्रेट्स से घर पर रहने का आग्रह किया जा रहा है. यापी चुनाव में हिस्सा ना लेने की अपील की गई थी.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए साइबर अपराधी चौंकाने वाली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अब मंगलवार को डेमोक्रेटिक वोटर्स को एक रोबोकॉल आने से सनसनी फैल गई है. ये अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का डीपफेक कॉल था. इसमें न्यू हैम्पशायर में प्राइमरी इलेक्शन में डेमोक्रेट्स (पार्टी) के वोटर्स से घर पर रहने का आग्रह किया जा रहा था. यानी वोटिंग में हिस्सा ना लेने के लिए कहा रहा था. व्हाइट हाउस ने भी इस घटना की पुष्टि की है.
बता दें कि अमेरिका के राज्य न्यू हैम्पशायर में मंगलवार को प्राथमिक चुनाव हैं. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने बताया कि जाहिर तौर पर यह आगामी चुनाव 2024 के लिए एक रोबोकॉल है. इसलिए मैं बस उस टिप्पणी में सावधान रहना चाहता हूं. लेकिन वो कॉल वास्तव में एक फर्जी थी और राष्ट्रपति द्वारा रिकॉर्ड नहीं की गई थी. मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं. इसलिए मैं सावधान करना चाहता हूं. क्योंकि यह एक प्राइमरी चुनाव है. यह एक अभियान है. इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता.
'राष्ट्रपति का कॉल नहीं था'
कैरिन ने आगे कहा, अधिक व्यापक रूप से जब हम डीपफेक के बारे में बात करते हैं तो राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि डीपफेक के साथ जोखिम जुड़े हुए हैं. फर्जी उभरती टेक्नोलॉजी द्वारा तस्वीरों और गलत सूचनाओं को बढ़ाया जा सकता है. इसीलिए राष्ट्रपति ने NIST में AI सुरक्षा संस्थान के माध्यम से कॉमर्स डिपार्टमेंट को स्पष्ट, वॉटरमार्किंग और कंटेंट स्टैंडर्ड को विकसित करने में मदद करने का निर्देश दिया है. लेकिन फिर से इस रोबोकॉल पर हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह राष्ट्रपति का कॉल नहीं था. यह पूरी तरह फर्जी रोबोकॉल था. इसे राष्ट्रपति की तरफ से रिकॉर्ड नहीं किया गया था.
'रोबोकॉल से पहुंचाए जाते हैं रिकॉर्ड मैसेज'
बताते चलें कि रोबोकॉल एक फोन कॉल है जो पहले से रिकॉर्ड किए गए मैसेज लोग तक पहुंचाता है. रोबोकॉल अक्सर राजनीतिक और टेलीमार्केटिंग फोन अभियानों से जुड़े होते हैं, लेकिन इसका उपयोग सार्वजनिक सेवा या इमरजेंसी घोषणाओं के लिए भी किया जा सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











