
डेनिम शर्ट, हाथ में बैंडेज; हमले के बाद पहली बार किसी इवेंट में दिखाई दिए सैफ अली खान
AajTak
मुंबई में हुए चाकू हमले के बाद सैफ अली खान पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए. वे एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उनकी नई फिल्म 'ज्वेल थीफ दी रेड सन चैप्टर' की घोषणा की गई. सैफ पर घर में घुसकर एक हमलावर ने चाकू से वार किया था, जिसके बाद वे 5 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे. VIDEO

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











