
डेथ लेवल तक पहुंचा प्रदूषण, इस शहर में लॉकडाउन की घोषणा, AQI 2000 पार
AajTak
Lockdown in Lahore: पाकिस्तान की वरिष्ठ सूचना और पर्यावरण संरक्षण मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हालात की गंभीरता पर प्रकाश डाला. उन्होंने वायु प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की तुलना कोविड-19 महामारी के जोखिमों से की.
Lockdown in Multan: दिल्ली ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बढ़ते वायु प्रदूषण से हालात बदतर हो गए हैं. पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ख़तरनाक स्तर पहुंचने के कारण अगले सप्ताह तीन दिनों के लिए लाहौर और मुल्तान में पूरी तरह लॉकडाउन लागू कर दिया है. इन दोनों शहरों में AQI 2000 के पार पहुंच गया है.
ARY न्यूज के मुताबिक, लाहौर और मुल्तान में अगले शुक्रवार, शनिवार और रविवार से लॉकडाउन पूरी तरह लागू रहेगा, जबकि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को धुंध की स्थिति पर नज़र रखी जाएगी. अगर हवा की गुणवत्ता खराब होती है तो लॉकडाउन आगे भी लगाया जा सकता है.
मंत्री ने कोविडकाल से की तुलना
पाकिस्तान की सूचना और पर्यावरण संरक्षण मंत्री मरियम औरंगजेब ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हालात की गंभीरता पर प्रकाश डाला और धुंध से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की तुलना कोविड-19 महामारी के जोखिमों से की.
यह भी पढ़ें: 'GRAP-4 लागू करने में 3 दिन की देरी क्यों की गई...', SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
उन्होंने कहा कि धुंध के कारण सांस लेने जैसी समस्याओं में वृद्धि हुई है, पंजाब में सिर्फ़ एक हफ़्ते में 600,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और पिछले हफ़्ते 65,000 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं. इसे देखते हुए पैरामेडिकल स्टाफ़ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और ओपीडी का समय रात 8 बजे तक बढ़ा दिया गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












