
'डेथ मशीन' के जरिए मरने से पहले ही खुद को मरता हुए देख सकेंगे लोग!
AajTak
साल 2010 में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म गुजारिश रिलीज हुई थी. इस फिल्म में ऋतिक एक आर्टिस्ट की भूमिका में थे जो अपनी बीमारी के चलते मरना चाहते थे. मनचाही मौत की इस प्रक्रिया को यूथनेशिया भी कहा जाता है. लोगों को ऐसी ही गरिमापूर्ण मौत देने के चलते डॉक्टर फिलीप निश्के चर्चा में हैं.
साल 2010 में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म गुजारिश रिलीज हुई थी. इस फिल्म में ऋतिक एक आर्टिस्ट की भूमिका में थे जो अपनी गंभीर बीमारी के चलते जीने की उम्मीदें छोड़ चुके हैं और मरना चाहते हैं. मनचाही मौत की इस प्रक्रिया को यूथनेशिया भी कहा जाता है. अब लोगों को ऐसी ही गरिमापूर्ण मौत देने के कॉन्सेप्ट के चलते डॉक्टर फिलीप निश्के चर्चा में हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) डॉक्टर फिलीप ने कुछ साल पहले एमस्टर्डम के फ्युनरल फेयर में एक डेथ मशीन का डेब्यू कराया था लेकिन अब इस मशीन में खास फीचर भी जुड़ गया है. ये मशीन पहले सिर्फ उन लोगों के लिए थी जो मरना चाहते हैं लेकिन इस वर्चुएल तकनीक से लोग अब अपनी मौत को देख सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) दरअसल वर्चुएल रियैलिटी के जरिए मरने से पहले ही अपनी खुद की मौत को इस मशीन के सहारे देखा जा सकता है. गौरतलब है कि वर्चुएल रियैलिटी एक ऐसी कंप्यूटर तकनीक है जिसके सहारे एक कृत्रिम वातावरण को गढ़ा जाता है. इस तकनीक में शरीर के महत्वपूर्ण सेंसेज को प्रभावित कर एक बेहद रियल वातावरण को तैयार करने की कोशिश की जाती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










