डेढ़ लाख किराया और 23 लोगों के साथ शेयरिंग... ऐसी है इस शहर में रहने की चुनौती
AajTak
हडसन नदी के किनारे बसा न्यूयॉर्क को 'उम्मीदों का शहर' कहा जाता है. यहां के अवसर और संभावनाएं हर किसी को अपनी ओर खींचती हैं. चाहे आप करियर बनाने का सपना देखते हों, कला की दुनिया में अपना नाम करना चाहते हों, या बिजनेस में सफलता की ऊंचाइयों को छूना चाहते हों. न्यूयॉर्क हर ख्वाब को हकीकत में बदलने का मौका देता है.

यही वजह है कि हर युवा की एक छुपी हुई ख्वाहिश होती है कि किसी भी तरह उसे न्यूयॉर्क में रहने का मौका मिल जाए. इसी शहर में रहने वाले एक शख्स ने न्यूयॉर्क में रहने के अपने अनुभव दुनिया के सामने लाया. ये शख्स न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में की कम्यूनल बिल्डिंग में रहता था.
एक महीने में दिया इतना रेंट
सीएनबीसी मेक इट को दिए एक इंटरव्यू में इशान अभेसेकरा ने बताया कि वन बेडरूम और वन किचन सेट करीब दो दर्जन लोगों के साथ रहता था. इसके लिए वो हर महीने 1 लाख 76 हजार रुपये देता है. इशान एक इंजीनियर हैं. उन्होंने बताया कि 23 लोगों के साथ रहते हुए वो बाथरूम और किचन शेयर किया करते थे.
इसके साथ ही मंथली पेमेंट में वाइफाई, यूटिलिटी, हाउसहोल्ड सप्लाइज, वीकली क्लीनिंग सर्विस और मंथली कम्यूनल ब्रेकफास्ट शामिल था.
वो बताते हैं जब न्यूयॉर्क शिफ्ट हुए तो शुरुआत में कंपनी ने ही उन्हें रहने की जगह दी.हालांकि कुछ दिन मैंने वहां रहना शुरू किया. इसके बाद मुझे खुद की स्पेस में शिफ्ट होना पड़ा तो उन्हें अफोर्डेबल ऑप्शन तलाशने पड़े.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.