
डेट पर जाने वाले थे दोनों, लड़की को देखते ही रफूचक्कर हुआ लड़का!
AajTak
मॉर्डन यूथ में डेट पर जाने का कल्चर काफी तेजी से बढ़ा है. युवा पहली डेट के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं, ऐसे में यदि कोई इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हो और उसका पार्टनर ऐन वक्त पर भाग जाए, तो कैसा लगेगा? जाहिर है शर्मिंदगी झेलनी होगी.
मॉर्डन यूथ में डेट पर जाने का कल्चर काफी तेजी से बढ़ा है. युवा पहली डेट के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं, ऐसे में यदि कोई इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हो और उसका पार्टनर ऐन वक्त पर भाग जाए, तो कैसा लगेगा? जाहिर है शर्मिंदगी झेलनी होगी. ऐसा ही कुछ हुआ सिंगलटन सामंथा के साथ. वह अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए तैयार थी, लेकिन जैसे ही लड़के ने उसे देखा, तो भाग गया. लड़की द्वारा शेयर की गई ये रियल स्टोरी वायरल हो रही है. (फोटो/SAMANTHALEANNE) सिंगलटन सामंथा ने वीडियो शेयर करते हुए पूरी घटना बताई. उसका कहना है कि 'जब उसके साथ ये सब हुआ, तो वो हैरान रह गई. उसे समझ नहीं आ रहा था, कि पार्टनर ने आखिर उसके साथ ऐसा क्यों किया?' सामंथा के इस वायरल वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. (फोटो/SAMANTHALEANNE) उसने बताया कि इस डेट पर जाने के लिए दोनों ने पिछले सप्ताह योजना बनाई थी. सामंथा इस डेट पर जाने के लिए काफी उत्साहित थी, लेकिन इस रात ऐसा कुछ उसके साथ होगा, उसने सोचा नहीं था. वह बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही थी. वो उसे लेने के लिए आ रहा था. (फोटो/SAMANTHALEANNE)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










