
डेंगू-मलेरिया से जुबान और आंखें निकाल लेने तक... सनातन पर सियासी लड़ाई में अब साध्वी प्रज्ञा-गजेंद्र शेखावत की एंट्री!
AajTak
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने कहा था कि हमें डेंगू-मलेरिया की तरह सनातन को भी मिटाना है. उदयनिधि के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है. अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने पलटवार करते हुए सनातन विरोधियों की जुबान खींच लेने और आंखें निकाल लेने की धमकी तक दे डाली.
देश में सनातन पर संग्राम जारी है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के डेंगू-मलेरिया से सनातन की तुलना से शुरू हुई ये जंग जुबान और आंखें निकाल लेने की धमकी तक पहुंच गई है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने पलटवार करते हुए सनातन विरोधियों की जुबान खींच लेने और आंखें निकाल लेने की धमकी तक दे डाली. उधर, गोवा सीएम प्रमोद सावंत और भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की एंट्री हुई है.
दरअसल, ये पूरा सियासी बवाल उदयनिधि के बयान से शुरू हुआ. उदयनिधि पिछले दिनों सनातन उन्मूलन सम्मेलन शामिल होने पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा था, सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है.
उदयनिधि के बाद उनकी पार्टी के सांसद ए राजा उनसे भी एक कदम आगे निकले. उन्होंने कहा, सनातन पर उदयनिधि का रुख नरम था. उन्होंने कहा, सनातन धर्म की तुलना सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए. जबकि उदयनिधि ने सनातन की तुलना मलेरिया से की है. ए राजा ने कहा, सनातन की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग जैसे सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए.
अब तमिलनाडु सरकार में DMK मंत्री पोनमुडी का नया बयान सामने आया है. ये उत्तर भारत में INDIA गठबंधन की मुसीबत बढ़ा सकता है. दरअसल, पोनमुडी ने 'इंडिया' गठबंधन को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि इसका गठन ही समानता की स्थापना, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, पुरुषों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हुआ है. उन्होंने कहा, गठबंधन इंडिया बाकी बातों पर तो मतभेद हो सकता है लेकिन सनातन विरोध पर कोई मतभेद नहीं है.
बीजेपी 'इंडिया' गठबंधन को घेर रही
उदयनिधि के बयान पर बीजेपी लगातार कांग्रेस और 'INDIA' गठबंधन पर निशाना साध रही है और सनातन विरोधी बता रही है. पीएम मोदी ने भी पिछले दिनों सनातन विरोधियों से अच्छे से निपटने (तथ्यात्मक तौर पर) की सलाह दी थी. इसके बाद से बीजेपी नेता लगातार इंडिया गठबंधन को घेर रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







