
डीयू के 'मटका मैन'... जिन्हें DUSU चुनाव में NSUI ने बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
AajTak
इस साल होने वाला DUSU का इलेक्शन काफी दिलचस्प है. इस साल NSUI की तरफ से 'मटका मैन ऑफ DU' कहे जाने वाले 22 वर्षीय छात्र रौनक खत्री को अध्यक्ष पद की रेस में उतारा गया है. रौनक डीयू कैंपस में 'मटका मैन ऑफ DU' के नाम से फेमस हैं. चुनावी प्रचार से लेकर धरना प्रदर्शन तक, रौनक के साथ एक मटका हमेशा दिखाई देता है.
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में छात्र संघ चुनाव (DUSU Election 2024-25) को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. ABVP और NSUI ने चारों पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. 27 सितंबर 2024 को मतदान होने हैं और 28 सितंबर को DUSU चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही छात्र नेताओं का एक नया पैनल मिल जाएगा.
ABVP-NSUI के ये प्रत्याशी आमने सामने
ABVP के अध्यक्ष पद के लिए ऋषभ चौधरी की अध्यक्षता वाले पैनल के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह, सचिव पद के लिए मित्रविंदा कर्णवाल और संयुक्त सचिव पद के लिए अमन कपासिया चुनाव लड़ेंगे. वहीं NSUI ने अध्यक्ष पद पर रौनक खत्री, उपाध्यक्ष पद पर यश नांनदल, सचिव पद पर नम्रता जेफ और संयुक्त सचिव पद के लिए लोकेश चौधरी को उतारा है.
दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनावी मौसम है. आए दिन सोशल मीडिया उम्मीदवारों की कई वीडियो चर्चा में हैं. सभी कैंडिडेट्स ने चुनाव जीतने के लिए कमर कस ली है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जैसे 'DU का मटका मैन'.
कौन है 'मटका मैन ऑफ DU'?
इस साल होने वाला DUSU का इलेक्शन काफी दिलचस्प है. इस साल NSUI की तरफ से 'मटका मैन ऑफ DU' कहे जाने वाले 22 वर्षीय छात्र रौनक खत्री को अध्यक्ष पद की रेस में उतारा गया है. रौनक डीयू कैंपस में 'मटका मैन ऑफ DU' के नाम से फेमस हैं. चुनावी प्रचार से लेकर धरना प्रदर्शन तक, रौनक के साथ एक मटका हमेशा दिखाई देता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











