
डिप्टी CM से लेकर सरकार में कौन-कौन है योगी आदित्यनाथ का विरोधी? देखें
AajTak
उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल मची है. केशव प्रसाद मौर्य, सिराथू विधानसभा सीट हारने के बावजूद डिप्टी सीएम बने रहे. योगी आदित्यनाथ के विरोधी माने जाने वाले बृजेश पाठक को भी डिप्टी सीएम बनाया गया. सरकार और संगठन में और कौन- कौन योगी आदित्यनाथ का विरोधी है, आइए जानते हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











