
डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- एकनाथ शिंदे सफल मुख्यमंत्री बनें, ये मेरी जिम्मेदारी
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बना हूं. 'सामना' को दुखी होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने व्यंग्य लिखा है. उसका जवाब नहीं देना चाहता. हमारी चिंता मत करो.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि एकनाथ शिंदे को सफल मुख्यमंत्री बनाना अब मेरी जिम्मेदारी है और ये सुनिश्चित किया जाएगा. फडणवीस मंगलवार को नागपुर के प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. फडणवीस ने ये भी कहा कि शिंदे को सीएम बनाने का प्रस्ताव मैंने ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट पर हमला बोला है.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर मैंने अनुरोध किया होता तो मैं मुख्यमंत्री बन सकता था. हमने विचारधारा के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाया. शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का मेरा प्रस्ताव था. लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोर देकर कहा कि अगर मैं बाहर रहा तो सरकार नहीं चलेगी, इसलिए मैंने उनके आदेश पर उप मुख्यमंत्री पद स्वीकार किया है.
ओबीसी को जल्द हक दिलाएंगे
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में जल्द समृद्धि हाईवे का उद्घाटन करेंगे. हम ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट जल्द से जल्द प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं. इस संबंध में एक बैठक भी हुई थी. इस रिपोर्ट को समय पर अदालत में पेश करना प्राथमिकता है. ओबीसी समुदाय को जल्द ही उनका हक मिले, ये हमारा उद्देश्य है.
शिवसेना की वैचारिक विरासत आगे बढ़ा रहे शिंदे
उन्होंने आगे कहा कि हम राज्य की स्थिति पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. हमने आपदा प्रबंधन बैठक बुलाई है. मैं खुद रायगढ़ जिला कलेक्टर के लगातार संपर्क में था. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी लगातार सभी एजेंसियों के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि शिवसेना का नेतृत्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं. हालांकि उद्धव ठाकरे की पारिवारिक विरासत है, लेकिन उनकी वैचारिक विरासत भी महत्वपूर्ण है. शिंदे जी वैचारिक विरासत के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










