
'डिप्टी सीएम की कार को बम से उड़ा दूंगा', एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी
AajTak
ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. यह पहली बार नहीं है जब एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले फरवरी 2024 में एक कॉलेज छात्र ने एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली. ईमेल करने वाले ने शिवसेना नेता की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी. मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के साथ गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को ये धमकी भरे संदेश ईमेल के जरिए मिले. मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. यह पहली बार नहीं है जब एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले फरवरी 2024 में एक कॉलेज छात्र ने एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी. यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गई थी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. 11 फरवरी, 2024 को शिंदे और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भेजने के आरोप में एक 19 वर्षीय छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
यह भी पढ़ें: 'वरना तांगा पलट जाएगा...', वायरल बयान पर एकनाथ शिंदे ने दी सफाई, उड़ी थी महाराष्ट्र में 'कोल्ड वॉर' की चर्चा
शिव सेना नेता एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी तब मिली, जब वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद थे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने शालीमार बाग के भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेते हुए कहा, 'यह खुशी की बात है कि हमारी लाडली बहना (प्यारी बहन) दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं. हम इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं.'
दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले दिल्ली में भाजपा से सुषमा स्वराज, कांग्रेस से शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी से आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







