
डायलिसिस सेंटर, ब्लड बैंक... जानिए अब बिहार में क्या क्या खोलने की प्लानिंग में हैं खान सर
AajTak
खान सर ने बताया कि वे पूरे बिहार में गरीबों के लिए डायलेसिस सेंटर और ब्लड बैंक खोलने जा रहे हैं. खान सर ने कहा कि गरीबों के लिए महंगे अस्पताल में डायलेसिस कराना संभव नहीं है, यही देखते हुए उन्होंने सस्ते में डायलेसिस करवाने का अहम कदम उठाया है.
सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षक खान सर शिक्षा जगत में चर्चा में रहते हैं. अब एक बार फिर खान सर की बात हो रही है, इस बार शिक्षा को लिए नहीं बल्कि मेडिकल के लिए. दरअसल, खान सर अब बिहार में उन मरीजों का सस्ते में डायलेसिस करवाएंगे, जो बड़े और महंगे अस्पतालों में अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं.
UP Tak से बात करते हुए खान सर ने बताया कि वे बिहार के अलग-अलग जिलों में डायलेसिस सेंटर खोलेंगे. खान सर ने कहा,' देखिए आज सावन का अंतिम सोमवार है. हमने जो मशीन जर्मनी से ऑर्डर की था, वो आज ही मुंबई पोर्ट पर डिलीवर हो चुकी है. इसके लिए सोमवार से अच्छा दिन औऱ क्या हो सकता है. सारी मशीनें हमारी जर्मनी से आ रही हैं. शुरुआत हम पटना से कर रहे हैं, लेकिन हर जिले में हम इसे लेकर जाएंगे."
गरीब लोग सस्ते में करा सकेंगे डायलेसिस
खाने सर ने आगे कहा,' अभी हम टीचिंग फील्ड में थे, जब मेडिकल फील्ड में देखते थे तो इंसान रो देता था. हम अपने आंख के सामने देखे हैं डायलेसिस मरीजों को मरते हुए. हर हफ्ते तीन बार डायलेसिस करना यानी महीने का उनका 30 से 40 हजार रुपये खर्च हो जाता था. अब सब्जी बेचने वाला या रिक्शा चलाने वाला हर महीने 40 से 50 हजार कहां से लाएगा. अब हम डॉक्टर नहीं हैं तो कम से कम डायलेसिस वाला काम तो कर सकते हैं.
खान सर बोले- हमें अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए
खान सर ने बताया कि डायलेसिस के साथ वे ब्लड बैंक भी ला रहे हैं. इसके लिए जापान की कंपनी के साथ समझौता हुआ है. खान सर ने कहा, 'नवरात्रि के पहले दिन हम ब्लड बैंक लेकर आ रहे हैं, इसमें अभी थोड़ा टाइम लग जाएगा.' इसे हम हर जिले में करवाएंगे. खान से आगे कहा कि इन दिनों में हम सब शुरू करेंगे तो भोले बाबा की जिम्मेदारी बनेगी. माता रानी देखेंगी कि कोई ब्लड लेकर जा रहा है, इसे जल्दी स्वस्थ कर दो. हमे अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए. हमे सभी धर्मों की इज्जत करनी चाहिए. खान सर ने बताया कि वे बनारस में भी एक ब्लड बैंक डालेंगे. ऐसा करने से ठेला वाला, चाय वाला, रिक्शा चलाने वाला, इन सबको हिम्मत मिलेगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











