
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू पर किया विवादित ट्वीट, भाजपा नेताओं ने पुलिस में की शिकायत
AajTak
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर हाल ही में एक ट्वीट किया था. भाजपा नेताओं ने वर्मा की टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए हैदराबाद पुलिस में उनकी शिकायत की है. पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत पर कानूनी सलाह के बाद, एस.सी/एस.टी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है...
विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर पचड़े में फंस गए हैं. वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर एक विवादास्पद ट्वीट किया, जिसे लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है.
'रंगीला' और 'सत्या' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके वर्मा ने, एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार पर ट्वीट करते हुए लिखा, "अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरुरी ये है कि कौरव कौन हैं?" उनके इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर भी जनता ने आड़े हाथों लिया और आपत्ति दर्ज करवाई.
एस.सी/एस.टी एक्ट के अंतर्गत हो सकती है कार्रवाई
अब भाजपा के नेताओं गुडूर रेड्डी और टी. नंदेश्वर गौड़ ने, हैदराबाद के एबिड्स पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. उनका आरोप है कि वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी की है. एबिड्स पुलिस इंस्पेक्टर बी. प्रसाद राव ने वर्मा के खिलाफ हुई शिकायत के बारे में बताया, "हमें शिकायत मिली है और इसे कानूनी सलाह के लिए भेज दिया गया है. कानूनी सलाह मिलने के बाद, हम वर्मा पर एस.सी./एस.टी एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज करेंगे."
'शमशेरा' के ट्रेलर में कहीं याद आई 'तमाशा' तो कहीं 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान', इन फिल्मों की भी मिली झलक
आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रमुख सोमू वीरराजू ने राम गोपाल वर्मा के ट्वीट की तीखी आलोचना करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा कि वर्मा को जेल भेजा जाना चाहिए और एक मनोचिकित्सक से उनकी जांच करवाई जानी चाहिए. 22 जून को किए ट्वीट पर विवाद होने के बाद, शुक्रवार को वर्मा ने इसपर सफाई भी दी.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










