डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं कम होगा प्लेटलेट्स काउंट
AajTak
प्लेटलेट्स वो ब्लड सेल्स होते हैं जो थक्के बनाते हैं और खून बहने को रोकते हैं. प्लेटलेट्स हमारे बोन मैरो में बनते हैं. शरीर में इनकी कमी की वजह से बीमारी का भी सामना करना पड़ जाता है.
प्लेटलेट्स वो ब्लड सेल्स होते हैं जो थक्के बनाते हैं और खून बहने को रोकते हैं. प्लेटलेट्स हमारे बोन मैरो में बनते हैं. बोन मैरो में स्टेम सेल्स होते हैं जो रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स के तौर पर विकसित होते हैं. शरीर में प्लेटलेट्स कम होने की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है. कुछ लोगों में प्लेटलेट्स कम होने की वजह से वे थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Thrombocytopenia) नामक बीमारी का शिकार हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ खान-पान के बारे में जो नैचुरल तरीके से करेंगे प्लेटलेट्स बढ़ाने में आपकी मदद. चीजें जिनमें फोलेट की मात्रा अधिक हो: फोलेट एक जरूरी विटामिन B है जो हेल्दी ब्लड सेल्स के लिए बहुत जरूरी होता है. 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ' के अनुसार एक वयस्क को एक दिन में कम से कम 400 माइक्रोग्राम फोलेट लेने की जरूरत होती है. वहीं एक प्रेग्नेंट महिला को 600 माइक्रोग्राम फोलेट की.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











