
डाइट कोक-पिज्जा के शौकीन ट्रंप के हेल्थ मिनिस्टर हैं जंक फूड के कट्टर विरोधी, ग्रोसरी स्टोर से ये चीजें होंगी बाहर
AajTak
कैनेडी का दावा है कि वैक्सीन से बच्चों में ऑटिज्म की बीमारी का खतरा रहता है. वह ये भी कहते हैं कि एचआईवी की वजह से एड्स नहीं होता है. 2019 की एक स्टडी से पता चलता है कि फेसबुक पर कैनेडी के संगठन ने एंटी वैक्सीन विज्ञापनों के लिए सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया था.
अमेरिका को रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के रूप में नया हेल्थ मिनिस्टर मिल गया है. एंटी वैक्सीन एक्टिविस्ट कैनेडी नए एजेंडे के साथ अगले साल से ये पद संभालेंगे. लेकिन कहा जा रहा है कि हेल्थ मिनिस्ट्री संभालते ही प्रोसेस्ड और फास्ट फूड पर उनकी गाज गिरने वाली हैं.
उन्होंने पिछले महीने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ट्रंप के कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालते ही प्रोसेस्ड फूड को स्कूली बच्चों के लंचबॉक्स से पूरी तरह से हटा देंगे.
हेल्दी और पोषणयुक्त आहार की वकालत करने वाले रॉबर्ट कैनेडी कई मौकों पर ट्रंप की फास्ट फूड खाने की हैबिट की आलोचना कर चुके हैं.
लेकिन ट्रंप को बर्गर और पिज्जा पसंद है!
रॉबर्ट कैनेडी ने द जो पॉलिश शो के साथ इंटरव्यू में ट्रंप की फूड हैबिट्स की आलोचना की थी. कैनेडी ने कहा था कि जो खाना ट्रंप खाते हैं, वह बहुत खराब है. उन्होंने बर्गर और पिज्जा जैसे फास्ट फूड को जहर बताया है.
उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सर्व होने वाले फूड के बारे में कहा था कि कैंपेन के दौरान भी परोसा जाने वाला खाना खराब होता है. यह जहर की तरह होता है. लेकिन आपके पास विकल्प नहीं होता. या तो आपको केएफसी का फूड दिया जाता है या फिर बिग मैक्स का फास्ट फूड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











