
डांस करते फैन्स, हॉल में बजतीं सीटियां... रजनीकांत की 'कुली' देखने उमड़ी भीड़, क्या पीछे रह जाएगी 'वॉर 2'?
AajTak
एक तरफ जहां ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 जैसी बड़ी फिल्म है, वहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली भी दर्शकों तक अपनी जगह बना रही है. इन दो फिल्मों ने नॉर्थ-साउथ की डिबेट को फिर से जन्म दे दिया है.
फिल्म इंडस्ट्री में इस समय हालात काफी गरम हैं, क्योंकि War 2 और Coolie के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है. बॉलीवुड के लिए इस तरह का समय लंबे वक्त बाद आया है. वहीं दर्शकों के लिए किस फिल्म को पहले देखना है एक कड़ी चुनौती जैसे बनकर उभरी है. अब सोशल मीडिया पर इसके रिएक्शन्स भी आने शुरू हो गए हैं.
एक तरफ जहां ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 जैसी बड़ी फिल्म है, वहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली भी दर्शकों तक अपनी जगह बना रही है. इन दो फिल्मों ने नॉर्थ-साउथ की डिबेट को फिर से जन्म दे दिया है. मालूम हो कि, वॉर 2 से जहां जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है तो वहीं ऋतिक का तेलुगू सिनेमा में पहली बार कदम रख रहे हैं.
सीटी बजाती-गानों पर झूमती ऑडियन्स
कुली का क्रेज सिनेमाघरों में जबरदस्त देखने को मिल रहा है. फैंस थलाईवा रजनीकांत को बड़े पर्दे पर देखते ही खुशी से चिल्ला पड़े हैं. वीडियो सामने आए हैं, जहां दर्शक उनकी एंट्री, डांस-गाना और उनके अंदाज को देख दीवाने होते दिख रहे हैं. अपने सुपरस्टार रजनीकांत के करियर के 50 साल पूरे होने पर भी लोग फिल्म में ऐड किया गया उनका टाइटल कार्ड देख एक्साइटेड हो रहे हैं.
आगे निकली कुली? सप्ताह की शुरुआत में खबर आई थी कि यशराज फिल्म्स (YRF) ने पूरे भारत में सभी सिंगल स्क्रीन, डुअल स्क्रीन और ट्रिपल स्क्रीन सिनेमाघरों में 100% शो ले लिए हैं, जिससे कुली को सिर्फ चार-स्क्रीन सिनेमाघरों में एक-दो शो ही मिल पाएंगे.
लेकिन हालात तब बदले जब कुली की एडवांस बुकिंग तेज हो गई. पिछले चार दिनों में कुली के शो लगातार बढ़े हैं. शुरू में फिल्म का पहले दिन का अनुमानित कलेक्शन करीब 8 करोड़ रुपये था, लेकिन अच्छी एडवांस बुकिंग की वजह से अब ये क्षमता 60% बढ़कर लगभग 13 करोड़ रुपये हो गई है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










