
डलहौजी में 20 दिन से अंधेरा, पर्यटन और जन-जीवन प्रभावित, ये है वजह
AajTak
हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में 20 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अंधेरा पसरा है. नगर परिषद द्वारा 6 करोड़ रुपये का बिजली बिल न चुकाने पर विद्युत विभाग ने लाइट काट दी है. अंधेरे से पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, जबकि जंगली जानवरों के डर से लोग घरों में बंद हैं.
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित डलहौजी को "मिनी स्विट्ज़रलैंड" और "पहाड़ों की रानी" कहा जाता है. ये शहर पिछले 20 दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है. नगर परिषद डलहौजी द्वारा बिजली विभाग का स्ट्रीट लाइट बिल न चुकाने के कारण बिजली बोर्ड ने सभी स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट दिया है. इससे पर्यटन और जनजीवन प्रभावित है.
डलहौजी, जिसका इतिहास 1854 में अंग्रेजों द्वारा बसने और सुभाषचंद्र बोस, रवींद्र नाथ टैगोर और जवाहरलाल नेहरू जैसी हस्तियों से जुड़ा हुआ है. इस समय पर्यटन के विंटर सीजन में अंधकार की समस्या झेल रहा है. शाम ढलते ही अंधेरा छाने से स्थानीय व्यापार और पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. आगामी क्रिसमस और नववर्ष के उत्सव के मद्देनजर होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन और व्यापार मंडल ने विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है.
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत
समस्या की जड़ और पर्यावरणीय और सुरक्षा चिंताएं
दरअसल, नगर परिषद पर स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल का करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. भुगतान न होने से विद्युत विभाग ने स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी, जिससे स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. अंधेरे के कारण जंगली जानवरों, जैसे भालुओं, का खतरा बढ़ गया है. इससे स्थानीय लोग शाम होते ही घरों में बंद रहने को मजबूर हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











