
'डरे हुए हैं केजरीवाल, मैं पीछे नहीं हटूंगा', गिरफ्तारी पर रोक के बाद बोले तेजिंदर बग्गा
AajTak
तेजिंदर बग्गा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि वह डरे हुए हैं. साथ ही कहा कि वह अपने आलोचकों की आवाज दबाने के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं.
बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को लेकर जमकर पॉलिटिकल ड्रामा हुआ. आखिरकार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 10 मई तक रोक लगा दी है. इसके बाद तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि केजरीवाल डरे हुए हैं.
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि आप (केजरीवाल) भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए कितनी भी FIR दर्ज क्यों न कर लें, हम डरेंगे नहीं, मैं पीछे नहीं हटूंगा. बग्गा ने दावा किया कि केजरीवाल ने उनके पीछे पंजाब पुलिस भेजी, इससे पता चलता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कितने डरे हुए हैं.
बेअदबी का मुद्दा भी उठाया
भाजपा युवा विंग के नेता बग्गा ने रविवार को पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मुद्दा उठाया और सवाल किया कि AAP सरकार ने अभी तक अपराधियों के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की. बग्गा ने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बेअदबी करने वालों को सत्ता के पदों पर बैठा दिया है.
बग्गा ने केजरीवाल पर साधा निशाना
तेजिंदर बग्गा ने कहा कि केजरीवाल जी ने 24 घंटे के भीतर गुरु ग्रंथ साहिब में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात की थी, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. आपको उन्हें हटाना होगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











