
'डराने-धमकाने के बाद भी बीजेपी नहीं जुटा सकी MLA', विश्वास मत पेश करने के बाद केजरीवाल का हमला
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सदन में बुधवार दोपहर 2 बजे विश्वास मत पेश कर दिया. इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. दरअसल बीजेपी AAP सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी, लेकिन वह बैकफुट पर आ गई है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सदन में बुधवार दोपहर 2 बजे विश्वास मत पेश कर दिया. इस दौरान केजरीवाल ने सदन में कहा कि विपक्ष के लोग हमारे खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लेकर आना चाहते हैं. पता चला है कि नो कॉन्फिडेंस मोशन के लिए 14 विधायकों की जरूरत है. बहुत डराया धमकाया लेकिन BJP वाले विधायक नहीं जुटा पाए और प्रस्ताव वापस ले लिया. सदन में विपक्ष की सारी सीटें खाली हैं. सदन में हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं. वह चाहे तो आकर बोल सकते हैं. मैं प्रस्ताव पेश करता हूं कि यह सदन मंत्री परिषद पर विश्वास व्यक्त करता है.
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैकफुट पर आई बीजेपी
इससे पहले बीजेपी AAP सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी, लेकिन वह बैक फुट पर आ गई है. नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 1/5 विधायक यानी 14 विधायकों की जरूरत होती है, लेकिन सदन में बीजेपी के पास इतने विधायक नहीं है.
हालांकि बीजेपी ने सदन में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग की. रामवीर सिंह बिधूड़ी ने नियम 55 के तहत भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्पीकर को दिया था. तब स्पीकर ने बजट के बाद इस पर विचार करने के लिए कहा था.
वहीं आम आदमी पार्टी ने अविश्वास प्रस्ताव पर कहा था कि बीजेपी के पक्ष में वोट करने के लिए हमारे विधायकों को लालच दिया जा रहा है. उन्हें जांच एजेंसियों का डर दिखाया जा रहा है.
दिमाग अडानी का और पैसा PM मोदी का: केजरीवाल

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











