
'डरने की जरूरत नहीं', बजरंग दल से पंगा लेने वाले उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
ABP News
Rahul Gandhi Meet Mohammad deepak: मुलाकात के बाद दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है और डरने की कोई जरूरत नहीं है.
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े होने के बाद चर्चा में आए जिम संचालक दीपक कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद दीपक ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें खुद बुलाया, हौसला दिया और भरोसा दिलाया कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया.
10 जनपथ पर हुई मुलाकातदीपक कुमार की मुलाकात दिल्ली स्थित ‘10 जनपथ’ में हुई, जहां कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी रहती हैं. इस दौरान कांग्रेस नेता वैभव वालिया, दीपक के दोस्त विजय रावत और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने दीपक की मुलाकात सोनिया गांधी से करवाई और उनकी पत्नी से फोन पर भी बात की.
'कोटद्वार आकर जिम की सदस्यता लूंगा'- राहुल गांधीमुलाकात के बाद दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है और डरने की कोई जरूरत नहीं है. दीपक के अनुसार, राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वे कोटद्वार आकर उनके जिम की सदस्यता लेंगे.
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' से मुलाकात की।मोहम्मद दीपक ने एकता, भाईचारे और हिम्मत की वो मिसाल पेश की है- जो देश के हर युवा को अन्याय और नफरत के खिलाफ लड़ने का हौसला देगा।दीपक 'मोहब्बत की दुकान' के योद्धा हैं- पूरे देश को इन पर गर्व है। 📍… pic.twitter.com/pxGkXZCVKI













